फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: खेत में लगा रखे थे गांजे के पौधे, पुलिस की कार्रवाई में तीन लाख से ज्यादा का गांजा जब्त

Sun, 24 Nov 2024 09:43 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के छानबीला थाना पुलिस ने ग्राम रूरावन में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खेत से 100 किलो के करीब गांजा और 92 गांजे के पेड़ जब्त किए। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 3.37 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की छानबीला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खेत से गांजा जब्त किया है। जब्त किए गए गांजे की मात्रा 100 किलो के लगभग बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाहगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले छानबीला थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की ग्राम रूरावन का नारान लोधी के द्वारा अपने खेत में बड़ी मात्रा में गांजे की खेती की जा रही है।

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर छानबीला थाना प्रभारी सेल्वाराज पिल्लै ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश दी ओर खेत पर 92 पेड़ गांजे के जब्त किए।

जब्त किए गए गांजे का वजन 100 किलो के लगभग बताया जा रहा है जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख 37 हजार रुपये बताई जा रही है। छानबीला पुलिस ने गांजे की खेती करने वाले युवक नारान लोधी निवासी ग्राम मौजा रुरावन को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें