फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: माता-पिता के साथ घर में सो रही चार साल की बालिका लापता, FSL टीम सहित पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 09 Apr 2024 07:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

माता-पिता के साथ घर में सो रही चार साल की बालिका लापता हो गई। वहीं, एफएसएल टीम सहित पुलिस बल बालिका की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत चांदौनी गांव में सोमवार रात अपने माता-पिता के साथ घर की दहलान में सो रही चार साल की बालिका गुम हो गई। जानकारी के मुताबिक, चांदौनी गांव के सियाराम गांव के पास ही खेत में घर बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह अपनी पत्नी और अपने तीन बच्चियों के साथ घर की दहलान में सो रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि इसी दौरान उनकी पत्नी की रात करीब एक बजे नींद खुली तो उन्होंने जब अपनी चार साल की बेटी प्रतिभा को पास नहीं देखा तो अपने पति सियाराम के साथ घर के बाहर जाकर देखा। जब बच्ची नहीं मिली तो गांव वालों को सूचना दी। गांव वालों ने खोज शुरू की। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मंगलवार सुबह सागर से एफएसएल टीम और अन्य थानों की भी पुलिस पहुंची। डॉग स्क्वॉयड ने मौके पर जांच पड़ताल की। आसपास स्थित कुओं और जंगलों में सर्चिंग की, लेकिन बालिका का कोई भी सुराग नहीं लगा। वहीं, बालिका के गुम होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बालिका से संबंधित मामला होने को लेकर सागर एसपी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर बालिका की खोज में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें