फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: निर्माणाधीन मकान से निकला खतरनाक 6 फीट लंबा कोबरा सांप, भाग खड़े हुए मजदूर

Mon, 04 Sep 2023 11:54 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर में एक निर्माणाधीन मकान से खतरनाक कोबरा सांप निकला है। उसे देखते ही काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। बाद में कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया है। 
 
विज्ञापन
सागर में निकला कोबरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात के मौसम में गर्मी शुरू होते ही जंगली जीव-जंतु बिलों से निकलकर बाहर आ जाते हैं। सागर के मकरोनिया में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान पत्थरों के नीचे से छह फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। कोबरा को देखकर वहां काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। स्नेक कैचर अकील बाबा ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ा। 

विज्ञापन

अकील बाबा के मुताबिक सांप की उम्र करीब 12 वर्ष है। उसकी लंबाई भी करीब छह फीट के आसपास है। जैसे ही सांप को पकड़ा, उसने फन उठाकर फुफकारा। यह देखकर आसपास के लोग भी सहम गए। सांप देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। 

पत्थरों के नीचे छिपकर बैठा था कोबरा 
निर्माणाधीन मकान में सांप पत्थरों के नीचे छिपकर बैठा था। पकड़ने के लिए खुदाई कर पत्थर को निकलवाया तो स्नेक कैचर भी सांप को देखकर दंग रह गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया जा सका। स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि मैं लंबे समय से सांप पकड़ रहा हूं। कई कोबरा पकड़े हैं। लेकिन इतना खतरनाक और उम्रदराज कोबरा पहली बार पकड़ा है। यह कोबरा करीब 12 साल का होगा। इसका वजन साढ़े 7 किलो से भी ज्यादा था। सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें