मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार ने सागर जिले, जो कि बुंदेलखंड क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, उसके विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलों और क्षेत्रीय घोषणाओं के माध्यम से सरकार ने बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और वन्यजीव संरक्षण जैसे क्षेत्रों में कई सौगातें दी हैं। हालांकि, इन प्रयासों के बीच स्थानीय लोगों की अपेक्षाएं भी काफी अधिक हैं। मोहन सरकार ने सागर के विकास को गति देने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मंजूरी दी हैं।
सड़क और कनेक्टिविटी
सागर-दमोह फोरलेन की मंजूरी: कैबिनेट ने सागर से दमोह के बीच 76 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क मार्ग को मंजूरी दी है। इसके लिए लगभग ₹2059 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। यह परियोजना बुंदेलखंड की कृषि, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी। इसके अलावा सागर कानपुर फोर लाइन का निर्माण कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। कुल मिलाकर जिले की सड़क मार्ग की हालत अच्छी है।