फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पानी भरने गई विधवा महिला से मुंहबोले जीजा ने की छेड़छाड़, पुलिस ने केस किया दर्ज

Sat, 30 Mar 2024 04:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरेपी रिश्ते में पीड़िता का मुहबोला जीजा लगता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के खुरई शहरी थाना क्षेत्र के एक वार्ड में मुंह बोले जीजा ने घर में पानी भरने आई 32 वर्षीय विधवा से  छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि वह खुरई शहरी थाना क्षेत्र के एक वार्ड में रहती है। करीब आठ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। घर में पानी की समस्या होने के कारण वह पास में ही रहने वाले एक मुंह बोले जीजा के घर में लगे ट्यूबवेल पर पानी भरने के लिए गई थी। पानी भरने के बाद जब वह वापस लौट रही थी तब आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंची और केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354(क) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें