फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कार से नौ लाख रुपये का 61 किलो गांजा जब्त, आरोपी तस्कर मौके से हुए फरार

Tue, 30 Jul 2024 10:19 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पुलिस की टीम ने कार से करीब 61 किलो गांजा जब्त किया गया। इसकी बाजार में कीमत करीब 9 लाख रुपये आंकी गई है। केस दर्ज कर फरार हुए आरोपी तस्करों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
पुलिस ने जब्त किया गांजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के थाना महाराजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा 61 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत 9 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। हालांकि, आरोपी तस्कर पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके, वे कार छोड़कर फरार हो गए।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा लाया जा रहा है। पुलिस ने एक टीम गठित कर कार का इंतजार किया। पुलिस टीम को कार आते हुए दिखाई दी तो उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, ड्राइवर ने तेजी से कार रसेना गांव की ओर भागा दी। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया, लेकिन आरोपी रसेना गांव के पास कार छोड़कर फरार हो गए। 

पुलिस ने कार की जांच की तो उससे करीब 61 किलो गांजा निकला जब्त किया गया। इस गांजे की बाजार में कीमत करीब 9,23,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। केस दर्ज कर फरार हुए आरोपी तस्करों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें