फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में दिल दहला देने वाले कांड में तीन की मौत, मां ने दो मासूम बेटों के साथ फंदे से लटककर दी जान

Fri, 26 Dec 2025 04:10 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम मैनाई में 32 वर्षीय महिला रचना लोधी ने अपने दो मासूम बेटों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेत से लौटे परिजनों ने शव देखे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
सागर में महिला ने अपने दोनों बच्चों के साथ फांसी लगा ली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत ग्राम मैनाई में गुरुवार रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 32 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बेटों के साथ घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस वक्त हुई जब परिवार के पुरुष सदस्य खेत पर काम करने गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


खेत से लौटते ही दिखा खौफनाफ मंजर
मृतिका रचना लोधी (32) के जेठ ब्रजेश लोधी ने बताया कि वह और उनका छोटा भाई राजेश (रचना का पति) गुरुवार रात करीब पौने 10 बजे खेत में सिंचाई कर घर लौटे थे। राजेश जैसे ही अपने कमरे में पहुंचा, वहां का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। पंखे और धन्नी से पत्नी रचना, पांच वर्षीय बेटे ऋषभ और दो वर्षीय बेटे राम के शव फंदे पर लटक रहे थे। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में रस्सियां काटकर तीनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

ये भी पढ़ें- इंदौर में युवक की तीन नाबालिगों ने कर दी हत्या, बचाने आए दोस्त को भी किया घायल
विज्ञापन


FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ एफएसएल (FSL) टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। शुक्रवार को रहली अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। ड्यूटी डॉक्टर बसंत नेमा के अनुसार, प्रथमदृष्टया मामला दम घुटने (फांसी) का प्रतीत हो रहा है, विस्तृत रिपोर्ट पोस्टमार्टम के बाद साझा की जाएगी।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि घर में किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं था, जिससे इस आत्मघाती कदम की वजह साफ हो सके। रहली थाना पुलिस का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या की असली वजह का पता लगाया जा सके।

 

पोस्टमार्टम स्थल के पास जमा लोग

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें