फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: 22 साल के कैदी ने जेल की छत से कूदकर की आत्महत्या, न्यायालय ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा

Fri, 26 Dec 2025 01:59 PM IST
छतरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

पॉक्सो एक्ट के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के दूसरे दिन 22 वर्षीय कैदी ने जेल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वर्ष 2022 में गांव की ही एक नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में आरोपी पर प्रकरण दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
कैदी ने जेल की छत से कूदकर की आत्महत्या - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 22 साल के कैदी ने जेल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। आरोपी पिछले 3 साल से जेल में विचाराधीन कैदी बतौर बंद था। हाल ही में 24 दिसंबर को छतरपुर जिला न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी और सजा के 24 घंटे बाद उसने जेल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से जिला जेल में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Khachrod News: खाचरौद उपजेल से तीन कैदी फरार, मेंटेनेंस के दौरान पेंटिंग के बहाने सीढ़ी लगाकर दीवार फांदी

जानकारी के अनुसार जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम उरदमऊ निवासी शंकर प्रजापति को जिला न्यायालय में 376 पॉस्को एक्ट के मामले में सजा सुनाई गई थी, जिससे आहत होकर उसने गुरुवार को जेल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में गांव की ही 12 साल की नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में आरोपी पर पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया था, जिस पर पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर शंकर प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें