फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: जानलेवा साबित हुई मोबाइल चलाने की लत, पिता ने मना किया तो बेटे ने ऐसे दे दी जान

Sat, 17 Aug 2024 07:27 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में मोबाइल फोन चलाने की लत एक बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो गई। पिता ने बेटे को मोबाइल चलाने से मना किया तो बेटे ने जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर के मधुकर शाह वार्ड से शुक्रवार देर रात लापता हुए किशोर का शव सागर तालाब में उतराता हुआ मिला है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। उधर, मृतक के परिजन भी रोते बिलखते हुए घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, यादव कॉलोनी मधुकर शाह वार्ड निवासी करीब 15-16 वर्षीय किशोर बालक ओम पंवार पिता रोशन पंवार शुक्रवार की रात 12 बजे घर से लापता हो गया था, जिसकी पतासाजी के लिए लापता किशोर के परिजनों द्वारा पुलिस और सोशल मीडिया पर सूचना देकर उसे खोजने के प्रयास किए जा रहे थे।

मृतक ओम के पिता द्वारा उसे मोबाइल चलाने से रोका गया था, जिससे नाराज होकर वह घर से चला गया था। परिजनों द्वारा देर रात से ही उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन शनिवार को उसका शव सागर तालाब में नए बने एलिवेटेड कॉरिडोर के पास मिला है, जिसे पुलिस ने बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना पर किशोर के परिजन मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें