फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: पार्षद ने महापौर पति और भतीजे पर मारपीट तथा अपमानित करने का लगाया आरोप, भगवानगंज चौराहे पर चक्काजाम

Sat, 07 Dec 2024 06:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में पार्षद ने महापौर पति और भतीजे पर मारपीट तथा अपमानित करने का आरोप लगाया है। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर भगवानगंज चौराहा पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
चक्काजाम किए हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर नगर निगम में इस समय कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा। अंदरखाने से लगातार बगावती सुर सामने आते रहे हैं और अब यह बगावत सड़कों पर देखने को मिली। विट्ठल नगर वार्ड के भाजपा पार्षद देवेंद्र अहिरवार ने भाजपा से ही महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी और उनके भतीजे रिशांक तिवारी और एक ठेकेदार पर गाली गलौज मारपीट और अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए भगवानगंज चौराहा पर वार्ड वासियों के साथ चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, चक्का जाम लगभग एक घंटे तक चला। पुलिस के अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद चक्काजाम खत्म किया। पार्षद देवेंद्र अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह अचानक मुझे सूचना मिली कि विट्ठल नगर नगर वार्ड में श्मशान घाट का भूमि पूजन किया जा रहा है, जहां मैंने जाकर देखा और महापौर  पति सुशील तिवारी, भतीजा रिशांक तिवारी और ठेकेदार से पूछा कि मैं इस वार्ड का पार्षद हूं और मुझे ही इस कार्यक्रम की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर सूचना के भूमि पूजन कैसे कर सकते हैं, तो वह मुझे गालियां देने लगे अपमानित किया। मेरे साथ मारपीट की गई। इस घटनाक्रम के बाद पार्षद वार्डवासियों के साथ भगवानगंज चौराहा पर चक्का जाम कर दिया। वहीं, अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म कर दिया। सीएसपी यश बिजोरिया का कहना है, पार्षद की शिकायत पर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें