फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: मेडिकल पर दवाई लेने गया था बुजुर्ग, सड़क पार करते समय ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत

Sat, 07 Dec 2024 01:41 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले में बांदरी तिराहे पर ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग आलम बंसल की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, ट्रक जब्त कर लिया गया, और गुस्साए लोगों ने ट्रक के कांच तोड़ दिए। 

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र की जरुआखेड़ा चौकी अंतर्गत सागर-बीना रोड के बांदरी तिराहे पर शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में ट्रक क्रमांक MP04ZX7282, जो खुरई की ओर से बांदरी जा रहा था, ने तिराहे पर मोड़ते समय बुजुर्ग आलम बंसल को कुचल दिया। ट्रक का अगला पहिया उनके दोनों पैरों पर चढ़ गया, और वह नीचे आ गए।

घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने शोर मचाया, जिससे घबराकर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जरुआखेड़ा चौकी प्रभारी विद्यानंद यादव ने बताया कि घायल आलम बंसल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक के कांच तोड़ दिए।

आलम बंसल की बड़ी भाभी कुसुम रानी बंसल ने बताया कि वह सर्दी की दवाई लेने मेडिकल गए थे और लौटते समय यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क दुर्घटना

 

सड़क दुर्घटना

 

सड़क दुर्घटना

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें