पं. प्रदीप मिश्रा का अजीब बयान, हिंदुओं को दी यह सलाह पंडित प्रदीप मिश्रा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर में शिव महापुराण कथा कर रहे हैं यहां उन्होंने लड़कियों को लव मैरिज नहीं करने की सलाह दी है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि बेटियां लव मैरिज के चक्कर में न पड़ें उन्होंने कहा कि लड़कियां को परिवार द्वारा सुझाए गए रिश्ते पर ही ध्यान दें और अरेंज मैरिज करें कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कहा- आप स्कूल, कॉलेज जाएंगी और ट्यूशन जाएंगी। वहां आपको 100 तरह के लड़के मिलेंगे मगर, इन 100 लड़कों के साथ आप 100 साल की जिंदगी नहीं जी सकते। आपके पापा ढूंढ़कर लाएंगे, उसके साथ जिंदगी 100 साल तक सही जी सकते हैं इसके अलावा पंडित प्रदीप मिश्रा ने सनातनियों को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी उन्होंने कहा कि दो अपने लिए और दो राष्ट्र के लिए पैदा करो, जब तक कानून नहीं आता तब तक ज्यादा बच्चे पैदा करें धर्म में राजनीति और राजनीति धर्म में चलता आया है धर्म में राजनीति और राजनीति धर्म में चलता आया है