फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, नशीली चाय पीकर खोया था होश

Fri, 07 Feb 2025 05:40 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी ने नशीली चाय पिलाकर होटल में दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच जारी है। 
विज्ञापन
पुलिस थाना मकरोनिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में लाड़ली बहना योजना में कुछ संसोधन के लिए मैं नगर पालिका मकरोनिया गई थी। जहां उसे अमित नाम का युवक मिला। काम कराने का बोलकर उसने मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। काम होने तक कई बार दोनों में बातचीत होती रही। इसके बाद वह राशन कार्ड के लिए 25 जुलाई 2024 को फिर मकरोनिया नगर पालिका गई, जहां उसे अमित मिला। वह बातचीत करने लगा। काम के दौरान ही आरोपी ने पीड़िता से चाय का बोला। महिला ने चाय पीने हां कहा तो वह चाय लेने के लिए चला गया। चाय लेकर आया और महिला को दी। चाय पीने के बाद महिला को चक्कर आने लगे। जिस पर आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने का बोलकर साथ ले गया।

इसी दौरान वह सिविल लाइन रोड पर स्थित एक होटल में महिला को लेकर पहुंचा। जहां कमरे में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। घटनाक्रम के बाद आरोपी आए दिन पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मिलने बुलाता था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें