फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rani Durgavati Tiger Reserve: सैलानियों के लिए सफारी पर 50 प्रतिशत की रियायत, विभाग ने इसलिए उठाया ये कदम

Fri, 05 Jan 2024 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सैलानियों के लिए सफारी पर 50 प्रतिशत की रियायत दी गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन
रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में प्रदेश के सबसे बड़े रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने के साथ सैलानियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। नए साल में फिलहाल टाइगर रिजर्व में बुकिंग फुल चल रही है और हर रोज सफारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


वन विभाग के आंकड़ों को देखें तो वर्ष 2023 के आखिरी दो माह में साढ़े पांच सौ से ज्यादा सैलानी टाइगर रिजर्व में सफारी करने के लिए पहुंचे हैं। जो बीते सालों की अपेक्षा में डेढ़ गुना ज्यादा है। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में पहुंचने वाले सैलानियों में अधिकांश सागर, जबलपुर, भोपाल और नरसिंहपुर के लोग शामिल हैं। हालांकि, प्रदेश के बाहर के लोग भी यहां घूमने में रुचि दिखा रहे हैं।

पर्यटकों के लिए विशेष ऑफर दी जा रही सफारी में
नए साल में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग ने पर्यटकों को बड़ा तोहफा दिया है। यहां पर आने वाले पर्यटकों के लिए एंट्री फीस से लेकर, सफारी तक के दामों में 50 प्रतिशत की रियासत दी जा रही है। प्राइवेट वाहन से भी लोग अपनी सफारी का आनंद उठा सकते हैं। रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में अभी जिप्सी से सफारी करने पर दो हजार लगते थे। अब केवल एक हजार रुपये ही चुकाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


प्राइवेट वाहन से आने वाले टूरिस्ट को 1,500 की जगह सिर्फ 750 चुकाने होंगे। वहींं, एंट्री फीस में भी रियायत दी गई है। इसे भी प्रति व्यक्ति ढाई सौ रुपये देना होता। लेकिन अब 125 रुपये देने होंगे।गाइड की फीस 300 की जगह केवल डेढ़ सौ रुपये देनी होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग अब टाइगर रिजर्व की तरफ से पर्यटकों के लिए रियासत दी जा रही है, जिससे कि यहां पर पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ रही है।

दो गेट से मिल रहा प्रवेश ,रिसॉर्ट होटल की कमी
सैलानियों को दो गेट से प्रवेश रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दिया जा रहा है, जिसमें रहली जबलपुर रोड पर हिनौती बेरियल से, वहीं रहली देवरी रोड पर बीना गेट से प्रवेश पर्यटकों को मिल रहा है। सैलानियों को घूमने के लिए अभी जिप्सी की संख्या कम है, इससे कुछ प्राइवेट जिप्सी और प्राइवेट वाहनों से लोग सफारी कर रहे हैं। जंगल में अब सफारी के लिए रूट भी तैयार किया गया है, जिसमें हिनौती गेट से छेवाला तालाब होते हुए जंगल के अंदर से जमरासी तालाब से लोग हिनौती पहुंचते हैं।

सुविधाओं को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा
टाइगर में सफारी शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सफारी शुरू होने के बाद वन विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि सैलानियों को यहां हर प्रकार की सुविधाएं दिलाई जा सकें, लेकिन वन विभाग के पास रुकने के लिए एकमात्र रेस्ट हाउस है, जिसकी बुकिंग भी हमेशा बनी रहती है। आसपास रिसॉर्ट या होटल की व्यवस्था हो जाए तो निश्चित तौर पर सैलानियों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें