फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पुलिस ने ग्राहक बनकर लुटेरी दुल्हन को दबोचा, ओडिशा की महिला शादी के नाम पर लोगों से करती थी ठगी

Wed, 30 Oct 2024 09:42 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लुटेरी दुल्हन
विज्ञापन

सुरखी पुलिस ने ओडिशा की एक शातिर महिला को ग्राहक बनकर गिरफ्तार किया, जो शादी के नाम पर युवकों को ठगने का धंधा कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, यह महिला पहले भी सागर जिले में कई युवकों को शादी का झांसा देकर ठग चुकी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर ने बताया कि ओडिशा के संबलपुर की रहने वाली 45 वर्षीय मंजू के खिलाफ पहले से धारा 420, 406, और 328 के तहत मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले मंजू ने सागर जिले के एक युवक से शादी कर नकदी और गहने लेकर फरार हो गई थी। इस ठगी में उसका साथ देने वाले एजेंट कृष्णकुमार को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मंजू एक और युवक से शादी का झांसा देकर ठगने की फिराक में है।

पुलिस ने बनाई योजना
थाना प्रभारी गुर्जर ने बताया कि मंजू से संपर्क करने के लिए पुलिस ने एक योजना बनाई। मंजू की एक परिचित महिला के माध्यम से उससे संपर्क किया गया और ग्राहक बनकर शादी की बातचीत शुरू की गई। शादी के लिए 25 हजार रुपये की मांग पर मंजू तैयार हो गई। इस पर पुलिस ने धनतेरस के दिन उसे पंचवटी लॉज के पास से धर-दबोचा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


और खुलेंगे मामले
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गुर्जर के साथ एएसआई विमल परस्ते, प्रधान आरक्षक नीलम और मीना शर्मा का विशेष योगदान रहा। पुलिस का मानना है कि मंजू की गिरफ्तारी से शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और ऐसे और मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें