फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rang Panchami: करीला धाम में आयोजित होने वाले मेले में पहुंचे रहे लोग, ट्रेनों व बसों में दिखी भारी भीड़

Sat, 30 Mar 2024 01:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Rang Panchami: रंगपंचमी के मौके पर अशोकनगर जिले के करीला धाम में आयोजित होने वाले मेले को लेकर ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखने को मिली। बीना रेलवे जंक्शन से अशोक नगर के बीच में चलने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़ रही। शुक्रवार की रात को स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ दिखाई दी। कई लोग ट्रेनों में चढ़ भी नहीं पाए। 

विज्ञापन
करीला धाम में आयोजित होने वाले मेले में पहुंचे रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीना रेलवे जंक्शन से निकलने वाली बीना-गुना मेमू ट्रेन, बीना-नागदा एक्सप्रेस ट्रेन, साबरमती एक्सप्रेस, बीना-कोटा मेमू, बीना-ग्वालियर पैसेंजर, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में पैर रखने को भी जगह नहीं मिली। ट्रेन का आलम यह था कि शौचालय से लेकर पार्सलयान में ठसाठस यात्री बैठकर यात्रा कर रहे थे। साथ ही कुछ यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर यात्रा करने को मजबूर थे। करीला धाम पहुंचने के लिए शहर के अलावा आसपास के शहरों, कस्बों एवं गांव के लोग बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे। कई यात्री जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। 

विज्ञापन


शहरों से निकलने के बाद बैठाया जाता है लोगों को बसों के ऊपर
जिन भी क्षेत्रों से बसें निकलती है, वहां तो सबकुछ ठीक रहता है। लेकिन, शहर छोड़ने के बाद उनकी हालत ऐसी हो जाती है कि उनकी छत पर तक यात्री बैठ जाते हैं। बीना से अधिकतर वाहन रात से लेकर सुबह तक ओवरलोडिंग में निकलते रहे। बसों में जगह नहीं होने पर बस संचालक लोगों को बस की छत पर बैठकर सफर कराते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें