फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: राह चलते बुजुर्ग की कंटेनर से रौंदा, मौके पर मौत, पुलिस ने पीछा कर झांसी रोड से जब्त किया वाहन

Wed, 21 Aug 2024 11:06 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें तेज रफ्तार कंटेनर रौंद गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने उसका पीछा भी किया। पर चालक झांसी रोड पर कंटेनर छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन
sagar exident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर में बुधवार को सड़क हादसे में कंटेनर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार को सागर से खुरई जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थानीय भाग्योदय अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कंटेनर ने रास्ते में पैदल जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर गिरे बुजुर्ग को कंटेनर कुचलते हुए निकल गया। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक कंटेनर लेकर खुरई की ओर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर चालक का पीछा किया। कंटेनर चालक झांसी रोड पर स्थित भैंसा पहाड़ी पर कंटेनर छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


मामले में शहर की मोतीनगर थाना पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय प्रीतम दास नागवानी निवासी सिंधी कैंप सागर के रूप में हुई है। 

sagar exident

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें