फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: इंजीनियरिंग कॉलेज बोर्ड बैठक में मंत्री इंदर बोले- जिन ब्रांचों में छात्र नहीं उनकी जगह दूसरी खोलें

Thu, 29 Aug 2024 10:13 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में गुरुवार को इंजीनियरिंग कॉलेज बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में मंत्री इंदर सिंह परमार बोले, जिन ब्रांचों में छात्र नहीं हैं, उनकी जगह दूसरी ब्रांच खोलिए।
विज्ञापन
मंत्री इंदर सिंह परमार सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीकी शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय स्वशासी निकाय की 23वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंत्री द्वारा कॉर्पस फंड के युक्तीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने बारिश का पानी रोकने, तालाब बनवाने, संस्था की जमीन का सीमांकन कराने, बाउंड्री वॉल बनाने, जिन ब्रांचों में प्रवेश नहीं हो रहे हैं, उन ब्रांचों के स्थान पर अन्य ब्रांच खोलने का प्रस्ताव बनाने और आईटी ब्रांच में पद निर्मित करने संबंधी प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक के प्रारंभ में महाविद्यालय परिसर में सरस्वती मां की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय की स्वशासी निकाय की 23वीं बैठक एवं संचालक मंडल की 6वीं बैठक मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सांसद डॉ. लता वानखेड़े, सागर विद्यायक शैलेन्द्र जैन, नरयावली विद्यायक प्रदीप लारिया सहित स्वशासी निकाय एवं संचालक मंडल के सदस्य डॉ. एचके मिश्रा प्राध्यापक, डॉ. अनिल कोरी प्राध्यापक, डॉ. एसडी शर्मा, डॉ. एसके भट्ट एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित हुए।

बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय
प्रमुख पारित प्रस्तावों में वर्ष 22-23 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, क्रिप्स से बेवसाइट संधारण किए जाने के एमओयू का अनुमोदन इस निर्देश के साथ किया कि संस्था द्वारा आगे से स्वयं यह कार्य कराया जाए। संस्था के प्राध्यापकों, चार सहायक प्राध्यापकों को कैश के तहत उन्नत वेतनमान प्रदान किए जाने का अनुमोदन हुआ। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया।
विज्ञापन


वहीं, भवन निर्माण मरम्मत एवं रिफर्विशमेंट मद से 79.93 लाख की राशि स्वीकृत हुई। उपकरणों के क्रय उन्नयन, मरम्मत एवं कैलीब्रेशन के मद में 76.64 लाख रुपये स्वीकृत किये गये। स्मार्ट क्लॉस रूम, पुस्तकालय, फर्नीचर का क्रय एवं मरम्मत मद में 80.15 लाख रुपये स्वीकृत हुए।संस्था की सुरक्षा के कार्य हेतु 58.50 लाख रुपये स्वीकृत हुए। साफ-सफाई हेतु लगभग 17 लाख रुपये स्वीकृत। वहीं, अन्य आकस्मिक कार्य हेतु 22.05 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के बाद मंत्री इंदर सिंह परमार ने कॉलेज का भ्रमण कर विभिन्न संकायों का निरीक्षण किया तथा कॉलेज प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें