सागर जिले के देवरी थाना अंतर्गत शहर में बने मीट मार्केट के पास आज शनिवार को नग्नावस्था में एक शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मार्केट के पिछले हिस्से में पड़ा था, जिसे सुबह राहगीरों ने देखा और यहां शव पड़े होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के सिर और शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कनछेदी आदिवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक की शादी नहीं हुई थी तथा वह शराब पीने का आदी था और उसके घर आने जाने का कोई भी समय निश्चित नहीं था, जिस कारण परिजन ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। मृतक पेशे से भवनों में शटरिंग लगाने का काम करता था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।