फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हत्या, लोगों को आता देख भाग गए आरोपी

Sat, 10 Feb 2024 01:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar Murder News: सागर में कोतवाली थाने से चंद कदमों की दूरी पर तीन बदमाशों ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। भीड़ को आता देख आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
सागर में युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के कोतवाली थाने चंद कदम की दूरी पर देर रात चकराघाट पर तीन बदमाशों ने युवक को घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। युवक चाट का ठेला लगाता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले युवक का बदमाशों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद से ही बदमाश मृतक को सबक सिखाने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है। 

विज्ञापन


चकराघाट धनुषधारी मंदिर के सामने किराना की दुकान पर खड़े चकराघाट के रहने वाले अमित उर्फ अम्मू दुबे को रात में आए बदमाशों ने अमित को पेट में बाएं तरफ छुरा मारकर घायल कर दिया। वह भागकर चाय की दुकान पर पहुंचा और गिर गया। भीड़ देख आरोपी भाग निकले। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची बदमाश भाग चुके थे। देर रात पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश दी। मृतक का पुश्तैनी मकान चकराघाट पर ही है। परिजन को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। घायल को ऑटो से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को हिरासत में लिया है। घटना के बाद सीएसपी यश बिजोरिया, कोतवाली थाना प्रभारी नवीन जैन, गोपालगंज थाना प्रभारी अजय सारवान सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसकी तलाश जारी है। मृतक का पोस्टमॉर्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें