फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: जैन मुनि के वीडियो मामले ने तूल पकड़ा; गिरफ्तार युवक को रिहा करने के लिए हुआ प्रदर्शन

Mon, 27 Nov 2023 05:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: शाहपुर के स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे नगर का जो प्रमुख श्मशान घाट है, उसमें पिछले 15 दिन से खूबचंद गंदगी फैलाने से रोकने का प्रयास कर रहे थे। जब वह नहीं माने तो उन्होंने वीडियो बनाकर आग्रह किया। श्मशान से हमारी धार्मिक में भावनाएं जुड़ी हुई हैं, उसमें आप गंदगी नहीं फैला सकते।
विज्ञापन
खूबचंद गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में श्मशान में शौच का मामला गर्मा गया है। एक पक्ष पर कार्रवाई से लोग भड़क गए और प्रदर्शन कर दिया। उनका कहना था कि बेकसूर पर कार्रवाई की गई है, उसे रिहा किया जाए। लगातार भीड़ बढ़ने से तनाव जैसे हालात बन गए। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए सागर, रहली, गढ़ाकोटा और सनोदा से मौके पर दल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैन मुनि के एक वीडियो से जैन समाज नाराज हो गया था और उसने खूबचंद पटेल नामक व्यक्ति पर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को शाहपुर में समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर खूबचंद पटेल की गिरफ्तारी के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही खूबचंद को बेकसूर बताते हुए उसे रिहा करने की मांग की।

जैन मुनि का वीडियो वायरल होने पर गरमाया मामला
दरअसल, सागर जिले के शाहपुर में एक जैन मुनि श्मशान में शौच क्रिया के लिए गए हुए थे। वहां शाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने श्मशान में शौच क्रिया को लेकर आपत्ति जाहिर की थी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद नाराज जैन समाज के लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन कर पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी खूबचंद पटेल पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस

विज्ञापन

‘श्मशान से हमारी धार्मिक में भावनाएं जुड़ी हैं’
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे नगर का जो प्रमुख श्मशान घाट है, उसमें पिछले 15 दिन से खूबचंद गंदगी फैलाने से रोकने का प्रयास कर रहे थे। जब वह नहीं माने तो उन्होंने वीडियो बनाकर आग्रह किया। श्मशान से हमारी धार्मिक में भावनाएं जुड़ी हुई हैं, उसमें आप गंदगी नहीं फैला सकते। जब वह नहीं माने तो उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। वायरल वीडियो को लेकर जैन समाज के लोगों ने चक्का जाम किया था। आज हम लोगों ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि खूबचंद के ऊपर जो कानूनी कार्रवाई की गई है उसकी जांच कर उन्हें रिहा किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें