फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छुट्टी से ड्यूटी पर लौट रहा फौजी की ट्रेन से गिरकर मौत, ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई

Mon, 27 May 2024 07:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के सुरखी में करैया ग्राम निवासी शुभम राजौरिया भारतीय वायुसेना में था। छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौट रहा था। ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सागर के शुभम की मौत ट्रेन से गिरने से हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना में कार्यरत शुभम राजौरिया की छुट्टी से ड्यूटी पर लौटते वक्त ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसे नम आंखों के साथ विदाई दी। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसे देखते हुए पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


सागर जिले के सुरखी के ग्राम करैया में रहने वाला शुभम राजौरिया पिता शिवदास राजौरिया भारतीय वायुसेना में कार्यरत था। छुट्टी के लिए वह करैया आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद वह ट्रेन से लौट हा था। इस बीच नरयावली स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। शुभम गलती से गिरा या किसी ने गिराया, इसकी भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। सोमवार को शुभम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। ग्राम करैया के निवासियों ने बड़ी संख्या में मौजूद रहकर नम आंखों से शुभम को विदाई दी। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें