फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: 'BJP हाईकमान अंधा-बहरा-तानाशाह', चौथी सूची में भी नाम नहीं होने से सागर के पूर्व सांसद नाराज

Wed, 11 Oct 2023 09:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

भाजपा के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव की नाराजगी अब खुलकर सामने आई है। उन्होंने चौथी सूची में अपने बेटे का नाम नहीं होने पर भाजपा के हाईकमान को अंधा-बहरा और तानाशाह तक बता दिया है। 
 
विज्ञापन
सागर के पूर्व सांसद ने अपनी ही पार्टी के हाईकमान को अंधा बहरा बताया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की चौथी लिस्ट आने के बाद के नेताओं की बगावत-नाराजगी देखने को मिलने लगी है। टिकट कट जाने से कुछ नेता संगठन के खिलाफ खुलकर तो कुछ मन में विरोध पाले हुए हैं, हालांकि चुनाव में अभी एक महीने का वक्त और है, इस बीच कई और बगावती चेहरे अपनी ही पार्टी के खिलाफ आवाज उठा सकते हैं। ऐसे ही एक नेता सागर की बंडा विधानसभा से अपने बेटे को टिकट मांग रहे पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव नाराज हैं। 
विज्ञापन


पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव और बंडा से दावेदारी कर रहे उनके बेटे सुधीर यादव ने निवास पर एक बैठक बुलाई, जिसमें पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा का हाईकमान अंधा-बहरा और तानाशाह है। भारतीय जनता पार्टी ने  चौथी लिस्ट जारी की थी, इस सूची में जिले के सभी मंत्रियों के टिकट के साथ सागर और नरयावली सीट से चौथी बार पुराने विधायकों पर भरोसा जताया है। दरअसल, बंडा से पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव के बेटे सुधीर यादव संगठन के समक्ष दावेदारी जता रहे थे, लेकिन संगठन की सूची में बंडा से वीरेंद्र सिंह का नाम घोषित हो जाने के बाद उनकी संगठन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई। यही नाराजगी बंगले पर बुलाई गई बैठक में दिखाई दी। जिसमें भाजपा के पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि मैंने अन्याय का कभी भी बर्दाश्त नहीं किया है, फिर चाहे जो भी हो। अब यह अन्याय सुधीर के साथ हो रहा है। अगर सुधीर उसका विरोध करते हैं तो मैं उनके साथ हूं। 



जहां ओबीसी का सम्मान होगा, मैं वहां रहूंगा
लक्ष्मीनारायण यादव ने कहां जहां पिछड़ों का ज्यादा सम्मान होगा। मैं वहां रहूंगा, कोई भी पार्टी हो। भाजपा ने यादव समाज का ध्यान नहीं रखा। भाजपा के हाईकमान विचित्र स्थिति का है। उन्होंने कहा कि हम किसी का प्रचार नहीं करेंगे। उधर उनके बेटे सुधीर यादव ने कहा कि चुनाव लड़ेंगे या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें