फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सड़क निर्माण के दौरान चलते ट्रैफिक में पेड़ काटा, तीन कारें चकनाचूर

Wed, 04 Oct 2023 03:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: सागर जिले से होकर गुजरने वाले सागर-मकरोनिया मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान बिना ट्रैफिक रोके विशाल पेड़ काटा जा रहा था। जो कि चलती कारों के ऊपर जा गिरा, पेड़ की चपेट में आने से सेना की जिप्सी सहित तीन कारें चकनाचूर हो गईं।
विज्ञापन
कार पर गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर से मकरोनिया मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान काटा जा रहा एक विशाल पेड़ राह चलती कारों के ऊपर जा गिरा। इस पेड़ की चपेट में आने से एक सेना की जिप्सी सहित तीन कारें चकनाचूर हो गईं, लेकिन चमत्कारिक रूप से तीनों कारों में सवार लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन




घटना के बाद दोनों तरफ से ट्रैफिक रुक गया और चीख पुकार मच गई। सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद प्रशासन को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद सागर कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद कटर और क्रेनों की मदद से रोड़ पर गिरे पेड़ को हटाया जा सका।

विज्ञापन

 
इस बीच विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त होने से दो घंटे तक अंधेरा व्याप्त रहा। सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यहां रोड़ चौड़ीकरण का काम चल रहा है। लेकिन पेड़ काटते समय किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ, यह जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

घटना में आहत कार मालिक गौरव उपाध्याय ने बताया, वह अपने परिवार के साथ मकरोनिया जा रहे थे और कार वे ही चला रहे थे कि अचानक चलती कार पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार में सवार बच्चों सहित परिजनों को कोई चोट नहीं आई। इस घटना में सेना की एक जिप्सी भी चकनाचूर हो गई। जिप्सी ड्राइव कर रहे जवान को भी कोई चोट नहीं आई। एक और कार जो पेड़ की चपेट में आई, उसमें सवार कुछ लोगों को चोटें आने की जानकारी मिली है, जो किसी निजी अस्पताल में इलाजरत हैं।
विज्ञापन


बहरहाल, इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नियमानुसार व्यस्तम सड़क के किनारे के इस विशाल वृक्ष को काटते समय ट्रैफिक रोक देना चाहिए था। लेकिन इस बड़ी लापरवाही से कई लोगों की जान पर बन आई थी। लेकिन चमत्कारिक रूप से कोई भी जनहानि होने से बच गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें