फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में पीछा करने पर पलटा गौवंश से भरा ट्रक; 27 गायों की तड़पकर मौत, 28 को बचाया

Sun, 19 Jul 2026 10:56 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के सानौधा क्षेत्र में गौवंश से भरा तेज रफ्तार ट्रक पलटने से 27 गायों की मौत हो गई, जबकि 28 गायों को सुरक्षित बचाया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
गौवंश से भरा ट्रक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गौवंश से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 27 गायों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई, जबकि 28 गायों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

विज्ञापन


यह पूरी घटना सानौधा थाना क्षेत्र के आपचंद बोदा पिपरिया के पास रविवार देर रात की है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय गौ संरक्षकों को देर रात भनक लगी थी कि एक ट्रक में सागर के जंगलों से गायों को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। गौ संरक्षकों ने जब संदिग्ध ट्रक का पीछा करना शुरू किया, तो पकड़े जाने के डर से चालक ने ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान आपचंद बोदा पिपरिया के पास चालक का तेज रफ्तार ट्रक पर से नियंत्रण हट गया और वाहन सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही चीख-पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें- मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी, निकाह हलाला होगा दंडनीय अपराध; लिन-इन के लिए सख्त नियम
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाकर भागा चालक
हादसा इतना भीषण था कि ट्रक में भरी 27 गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही सानौधा थाना पुलिस की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रक के मलबे से 28 गायों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिन्हें इलाज और देखरेख के लिए नजदीकी गौशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मृत गायों के शवों का नियमानुसार और सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरार ट्रक चालक और गाड़ी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें