फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: शोरूम कर्मचारी ने कार की टेस्ट ड्राइव के दौरान बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 10 Sep 2024 08:51 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

कार मालिक ने कहा कि उन्होंने भरोसा कर गाड़ी को शोरूम पर छोड़ा था, लेकिन बड़ी लापरवाही की गई है। उन्होंने आरोपी कर्मचारी पर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के बामोरा स्थित महिंद्रा शोरूम से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सर्विसिंग के लिए आई एक गाड़ी को शोरूम के कर्मचारी ने टेस्ट ड्राइव के नाम पर तेज गति से चलाया और दो  बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। घटना मुनमुन ढाबा के पास हुई। 

विज्ञापन


हादसे में पटकुई गांव के रहने वाले बाइक सवार डालचंद पटेल की मौत हो गई, जबकि पप्पू पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

गाड़ी मालिक वीरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि उन्होंने अपनी महिंद्रा XUV-300 को शुक्रवार को सर्विसिंग के लिए शोरूम पर दिया था। शनिवार को फोन करने पर बताया गया कि गाड़ी की सर्विसिंग नहीं हो पाई है। अगले दिन रविवार को वह शोरूम पहुंचे तो पता चला कि उनकी गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया है। शोरूम का कर्मचारी गाड़ी को टेस्ट ड्राइव के लिए ले गया था, इस दौरान उसने बाइक सवार को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने भरोसा कर गाड़ी को शोरूम पर छोड़ा था, लेकिन बड़ी लापरवाही की गई है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। 

इधर, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि शोरूम का कर्मचारी अशफाक खान काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान उसने  बाइक को टक्कर मार दी। वहीं,  शोरूम की ओर से बताया गया है कि अशफाक टेस्ट ड्राइव के लिए गाड़ी लेकर गया था, मुनमुन ढाबा के पास अचानक समाने आई बाइक की उससे टक्कर हो गई।  मकरोनिया थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें