फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: टैक्स अफसर मनीष जैन के ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड, आय से 264% अधिक संपत्ति का खुलासा

Tue, 27 Oct 2026 05:52 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त ने वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष जैन के जबलपुर, भोपाल और सागर जिले के बंडा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। शुरुआती जांच में 2.74 करोड़ रुपये से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति सामने आने का दावा है। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मनीष जैन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार सुबह राज्य जीएसटी विभाग के वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष जैन के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त की करीब 10 सदस्यीय टीम ने सुबह 6 बजे तीन गाड़ियों से जबलपुर और भोपाल के साथ-साथ सागर जिले के बंडा स्थित उनके पैतृक आवास पर एक साथ छापा मारा। बंडा के बरा चौराहे के पास वार्ड क्रमांक-8 में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम ने घर में प्रवेश किया, जहां परिजनों को घर के भीतर ही बैठाकर संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में अधिकारी की आय की तुलना में 264.64% अधिक अनुपातहीन संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त के आंकड़ों के अनुसार, मनीष जैन की वैध स्रोतों से कुल आय 1 करोड़ 3 लाख 73 हजार 317 रुपए आंकी गई है, जबकि उनके द्वारा किया गया कुल व्यय और संपत्ति निर्माण 3 करोड़ 78 लाख 25 हजार 707 रुपये पाया गया है।

ये भी पढ़ें-आईएएस-आईपीएस तबादले: सागर-देवास में शराब से मौत के बाद कलेक्टर-एसपी को हटाया, दिलीप यादव को फिर फील्ड पोस्टिंग
विज्ञापन


मूल रूप से छतरपुर जिले के मड़देवरा गांव के रहने वाले मनीष जैन का परिवार कई साल पहले बंडा आकर बस गया था। परिवार में माता-पिता और एक भाई हैं, जो घर से ही विद्यासागर मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। जांच के दौरान बंडा में माता-पिता के नाम पर तीन आवासीय संपत्तियां मिली हैं। इनमें मां शशि जैन के नाम पर 92.93 वर्गमीटर का प्लॉट जिस पर बना मकान 23 लाख 49 हजार 140 रुपये का है। वहीं पिता कोमलचंद जैन के नाम पर 91.07 वर्गमीटर का मकान जिसकी कीमत 43 लाख 19 हजार 388 रुपये और 111.48 वर्गमीटर का दूसरा मकान जिसकी कीमत 2 लाख 86 हजार 485 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा अधिकारी और उनकी पत्नी के नाम पर जबलपुर तथा भोपाल में भी कई कीमती संपत्तियां व बीमा पॉलिसियां मिली हैं। फिलहाल लोकायुक्त की टीम सभी ठिकानों पर दस्तावेजों का मिलान कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। 

 

 

 

कार्रवाई के लिए पहुंची टीम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें