फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दिखा घायल बाघ: सड़क किनारे बैठा मिला, वाहन की टक्कर की आशंका; दुर्गावती टाइगर रिजर्व से बुलाई गई टीम

Mon, 02 Nov 2026 03:44 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

नेशनल हाईवे-44 पर गुरुचौपड़ा के पास बरकोटी जंगल में घायल बाघ मिलने से हड़कंप मच गया। बाघ के पैरों में गंभीर चोट की आशंका है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। आशंका है कि बाघ किसी वाहन की चपेट में आया, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
सागर में घायल बाघ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे-44 पर गुरुचौपड़ा के पास बरकोटी के जंगल में सोमवार को एक घायल बाघ सड़क किनारे बैठा मिला। बाघ को इस हालत में देख राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों की चहल-पहल बढ़ती देख बाघ पत्थरों के पीछे छिपकर बैठ गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ ठीक से चल नहीं पा रहा था और उसके पैरों में गंभीर चोट लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग को दी।

ये भी पढ़ें- भोपाल में दर्दनाक कांड: पहले परिवार के चार लोगों का कत्ल, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान? पांच मौतों से सनसनी
विज्ञापन


पेड़ की छांव में बैठा रहा बाघ, वन विभाग अलर्ट
सड़क किनारे पत्थरों के पीछे छिपने के बाद बाघ कुछ देर तक पेड़ की छांव में भी बैठा दिखाई दिया। सूचना मिलते ही गौरझामर वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल में रेस्क्यू करने और प्राथमिक इलाज मुहैया कराने के लिए वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व से विशेष रेस्क्यू दल को बुलाया गया है। वन विभाग की टीम मौके पर घेराबंदी कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर चुकी है।

अज्ञात वाहन से हादसे का अंदेशा
जिस जगह बाघ मिला है, वहां से नेशनल हाईवे-44 गुजरता है और सड़क के दोनों तरफ सघन जंगल है। अंदेशा जताया जा रहा है कि सड़क पार करते समय बाघ किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया होगा। हालांकि, वन विभाग ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका है हादसा
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिसंबर 2024 में भी इसी बरकोटी घाटी के गुरुचौपड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो चुकी है। हाईवे पर वन्यजीवों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें