फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर मेडिकल कॉलेज में डेढ़ माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 24 Mar 2025 08:24 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
बच्ची की मौत पर पुलिस को घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में निमोनिया का इलाज कराने आई डेढ़ माह की मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची की मौत पर शव लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों को आरोप है कि बच्ची के पास ब्लोअर हीटर चालू था, जिसकी आंच से उसका पैर झुलस गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना के बाद परिजनों ने विरोध जताते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया, जिसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया है।

ये भी पढ़ें- होटल में आर्डर दिया था चिली पनीर का, परोस दिया चिली चिकन, मामला पहुंचा थाने
विज्ञापन
विज्ञापन


निमोनिया के इलाज के लिए कराया भर्ती
मृतका बच्ची के पिता ग्राम सानौधा निवासी अरुण अहिरवार ने बताया कि उन्होंने बीते 19 मार्च को अपनी डेढ़ माह की बेटी को निमोनिया की शिकायत पर बीएमसी में भर्ती कराया था। बच्ची का इलाज SNCU वार्ड में चल रहा था। रविवार सुबह पिता जब बेटी से मिलने पहुंचे तो सब कुछ सामान्य था। परिजनों के अनुसार वार्ड में मौजूद स्टाफ ने बच्ची के पास ब्लोअर लगा दिया था, जिसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई। हीटर की गर्मी से बच्ची का पैर झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें