फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: आटा पिसवाने गई किशोरी का दुपट्टा पट्टे में फंसा, सिर धड़ से हुआ अलग…हुई दर्दनाक मौत

Wed, 09 Oct 2024 11:03 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: जिले के छानबीला पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम इमलाखेड़ा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने के लिए गई एक 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई।
 
विज्ञापन
16 वर्षीय किशोरी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिली जानकारी अनुसार ग्राम इमला खेड़ा में बीते दिन दोपहर के समय ग्राम में स्थित आटा चक्की पर 16 वर्षीय अनामिका ठाकुर पिता राजबहादुर ठाकुर गेहूं पिसवाने गई हुई थी।अनामिका ने दुपट्टा डाल रखा था, जैसे ही वह चक्की में गेहूं डालने के लिए झुकी तभी उसका दुपट्टा चलती हुई चक्की के पट्टे में फंस गया। दुपट्टा फंसने से उसका सिर पट्टे में आ गया, जिससे एक ही झटके में उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और अनामिका की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


इस हादसे के बाद चक्की का नजारा बड़ा ही भयानक था। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। यह चक्की अनामिका के बड़े पिताजी की बताई गई है। इस दुखद हादसे की सूचना मिलते ही अनामिका के घर सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। हादसे में मृत हुई किशोरी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को मिलने पर छान बीला पुलिस मौके पर पहुंची तथा अनामिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटनाक्रम में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें