फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा इश्क: नहर में मिले शव की गुत्थी सुलझी, प्यार में बेवफाई से दुखी प्रेमिका ने दोस्तों से कराई थी हत्या

Wed, 05 Jun 2024 08:26 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर

सार

सागर में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या करवा दी। प्रेमी ने उसे धोखा दिया था। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
प्रेमिका ने करवाई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर की नहर में मिले शव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। उसका कत्ल उसकी पूर्व प्रेमिका ने दोस्तों से करवाया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि शाहगढ़ के पास ग्राम लुहानी का बीस वर्षीय युवक विक्रम बुंदेला गत 25 मई को लापता हो गया था। विक्रम घर पर बस स्टैंड जाने का कहकर निकला था लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। थाना बक्सवाहा जिला छतरपुर में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विक्रम के घरवालों की परेशानी की एक वजह यह भी थी कि हाल ही में उसने एक युवती को भगाकर उससे प्रेम विवाह किया था तो विक्रम के परिजनों को लगता था कि विक्रम की गुमशुदगी का शायद इस मामले से वास्ता हो। बक्सवाहा पुलिस युवक के मोबाइल की टावर लोकेशन निकलवाई जो शाहगढ़ जिला सागर स्थित चंदिया जलाशय के आसपास की निकली। टॉवर लोकेशन को आधार बनाकर बक्सवाहा तथा शाहगढ़ की पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी शुरू की। चंदिया जलाशय की नहर की टनल में क्षत विक्षत लाश मिली, जिसकी पहचान विक्रम बुंदेला के परिजनों ने उनके गुमशुदा युवक के रूप में की।

युवक की लाश के दोनों हाथ बंधे हुए थे और उसकी लाश सड़ चुकी थी। लाश देखने से यह जाहिर हो चुका था कि उसका बेदर्दी से कत्ल किया गया है और लाश को टनल में उस हालत में पटका गया था कि वहां से जिंदा निकलने की कोई गुंजाइश न रहे। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो जानकारी लगी कि यह लव मैरिज करने से पहले मकतूल का गांव की ही एक लड़की अंजली राजा बुंदेला से इश्क परवान चढ़ा था। यह लड़की युवक का पहला प्यार थी, लेकिन कुछ तकरार के बाद युवक ने गांव के पास की एक ओर लड़की से इश्क फरमाया और उसे भगाकर छतरपुर में कोर्ट मैरिज कर ली। 
विज्ञापन


युवक का यही काम ओर बेवफाई उसकी पहली प्रेमिका को नागवार गुजरी और गुस्से में आकर अपने दो नए नवेले दोस्तों को युवक को ठिकाने लगाने का काम सौंप दिया, जिसको इन युवकों ने योजनाबद्ध तरीके से क्रूरतापूर्वक अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले तो युवक को डेम के ऊपर से धक्का देकर गिराया उसके बाद आरोपी प्रादर्श पटेल ने कटर से युवक का गला काटा और सिर पर भी कटर से वार किए। उसके बाद भीकम घोषी ने कटर से युवक का गला फाड़ दिया।
आरोपियों ने मृतक के दोनों हाथ बांध कर शव को नहर की टनल के अंदर छुपा दिया। जिसने भी इस वीभत्स हत्या कांड को सुना उसका दिल दहल गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों प्रादर्श पटेल, भीकम घोषी और अंजली राजा बुंदेला के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए पुलिस पर कुछ अन्य आरोपियों को बचाने के आरोप लगाते हुए पुलिस थाना शाहगढ़ में जमकर बवाल किया। साथ ही निष्पक्ष जांच कर अन्य आरोपीयों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें