फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: रिश्ते के मामा ने मानसिक रूप से कमजोर भांजी से किया दुष्कर्म, घर में अकेला पाकर किया गलत काम

Thu, 30 Jan 2025 09:16 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: सोमवार को फरियादी महिला अपने काम पर गई थी और बेटी घर पर अकेली थी। शाम करीब 4 बजे जब वह काम से लौटी, तो उसकी मां ने बताया कि दोपहर में उन्होंने पीड़िता को उसके मामा के कमरे से कपड़े  ठीक करते हुए निकलते देखा था।
विज्ञापन
भांजी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में रिश्ते के मामा ने मानसिक रूप से कमजोर भांजी के साथ दुष्कर्म किया है। मामला सामने आते ही परिजन पीड़िता के साथ थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी 20 वर्षीय बेटी के साथ थाने आकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है और उसे मिर्गी की बीमारी भी है। करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन दो माह पहले पति की मृत्यु के बाद वह मायके आ गई थी।
विज्ञापन


सोमवार को फरियादी महिला अपने काम पर गई थी और बेटी घर पर अकेली थी। शाम करीब 4 बजे जब वह काम से लौटी, तो उसकी मां ने बताया कि दोपहर में उन्होंने पीड़िता को उसके मामा के कमरे से कपड़े  ठीक करते हुए निकलते देखा था। जब बेटी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मामा उसे जबरदस्ती अपने कमरे में खींच ले गया और मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया।

मानसिक रूप से कमजोर बेटी की आपबीती सुनकर परिवार स्तब्ध रह गया। अन्य परिजनों से विचार-विमर्श के बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मोतीनगर पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें