फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर: बीना में गाड़ी रोकने पर भड़के भाजपा नेता, बीच सड़क पर बैठ गए धरने पर; लगा लंबा जाम

Sun, 27 Sep 2026 01:59 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

बीना के सर्वोदय चौराहे पर बाइक सवार को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता रमेश जड़िया के बेटे की गाड़ी रोकी। नाराज जड़िया बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
सड़क पर भाजपा नेता का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीना के स्थानीय सर्वोदय चौराहे पर रविवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब पुलिस द्वारा एक गाड़ी रोके जाने से नाराज भाजपा नेता रमेश जड़िया बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। सड़क के बीचों-बीच बैठने से चौराहे पर लंबा जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद एक सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ। आरोप है कि स्थानीय एल्डरमैन रमेश जड़िया के बेटे आनंद जड़िया की गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने के बाद बीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सर्वोदय चौराहे पर उनकी गाड़ी को रोक लिया।

विज्ञापन


पढ़ें: दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश

पुलिस पर अभद्रता का आरोप
गाड़ी रोके जाने से नाराज भाजपा नेता रमेश जड़िया ने मौके पर विरोध जताना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इसके बाद वे बीच सड़क पर वाहनों के सामने बैठ गए। उनके धरने के कारण चौराहे पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें