फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को राहत: उधना-कानपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम-कोटा समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Sun, 27 Sep 2026 01:34 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे 2 अक्टूबर से उधना-कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा, टूंडला, इटावा समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और बढ़ी हुई यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से 2 अक्टूबर 2026 से उधना-कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन रतलाम, कोटा, आगरा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इससे महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों के यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, ट्रेन संख्या 04167/04168 उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन स्पेशल किराये पर संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या 04167 कानपुर सेंट्रल-उधना स्पेशल ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से रात 10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:40 बजे उधना पहुंचेगी। इस ट्रेन का रतलाम रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3:10 बजे आगमन और 3:15 बजे प्रस्थान होगा।

विज्ञापन


पढे़ं: सीएम मोहन यादव ने अपने ही घर पर क्यों चलाई गैंती?: भावुक होकर बोले- जिस घर में बचपन बीता उसे तोड़ना आसान नहीं

 

वापसी में ट्रेन संख्या 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को उधना से रात 11:25 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार को रात 10:10 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन का रतलाम रेलवे स्टेशन पर प्रत्येक रविवार को सुबह 5:20 बजे आगमन और 5:25 बजे प्रस्थान होगा।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, फफूंद और झींझक स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास के कोच होंगे। ट्रेन संख्या 04168 की बुकिंग 28 सितंबर 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें