फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: जमीनी विवाद में इंसानियत शर्मसार; 14 साल के बेटे के सामने मां पर डीजल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

Thu, 02 Jul 2026 10:44 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के पड़रिया गांव में जमीन विवाद के दौरान दबंगों ने 40 वर्षीय रीना बाई पर डीजल डालकर आग लगा दी। 14 वर्षीय बेटे ने किसी तरह आग बुझाकर मां की जान बचाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अस्पताल में घायल महिला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने एक मां को उसके 14 साल के मासूम बेटे के सामने ही डीजल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। मां को तड़पता देख बेटे ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला बुरी तरह झुलस चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


खेत पर विरोध करने पर भड़के आरोपी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला नई बस्ती पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पड़रिया का है। गुरुवार सुबह करीब 40 वर्षीय रीना बाई डांगी (पति अरविंद डांगी) अपने 14 वर्षीय बेटे को साथ लेकर खेत पर गई थीं। वहां गांव के ही कुछ लोग जबरन कृषि कार्य (बोवनी/जुताई) कर रहे थे। जब रीना बाई ने इसका विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने सबसे पहले महिला के 14 साल के बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया ताकि वह पीछे हट जाए। जब महिला अपनी संतान को बचाने आगे आई, तो आरोपियों ने उन पर डीजल उड़ेल दिया और माचिस मार दी। देखते ही देखते महिला आग की लपटों से घिर गई। मां को जलता देख चीख-पुकार मचाते हुए बेटे ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

ये भी पढ़ें- अत्याचार: महिला के साथ शर्मनाक हरकत, बाल काटे-कपड़े फाड़े और जी नहीं भरा तो जूते की माला पहनाकर घुमाया
विज्ञापन


डायल 112 के जवानों ने बचाई जान, अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की दो टीमें तुरंत हरकत में आईं और बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचीं। आरक्षक धर्मेंद्र, विक्रम, पायलट अजय और इमरत सेन ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए घायल महिला को उठाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
वारदात की खबर मिलते ही नई बस्ती पुलिस चौकी से प्रधान आरक्षक विनोद यादव अस्पताल पहुंचे और पीड़िता व उसके परिजनों के बयान दर्ज किए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

घायल महिला को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें