फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: सागर में श्मशान से गायब हुईं अस्थियां और राख, परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

Tue, 28 Jul 2026 07:01 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के पथरिया जाट गांव में अंतिम संस्कार के अगले दिन श्मशान घाट से मृतक की अस्थियां और राख गायब मिलीं। परिजनों ने तंत्र-मंत्र या अघोरी क्रियाओं के लिए चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच जारी है।

विज्ञापन
एकजुट ग्रामवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक अजीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पथरिया जाट में अंतिम संस्कार के अगले ही दिन श्मशान घाट से मृतक की अस्थियां और राख गायब मिलने से हड़कंप मच गया। चिता स्थल पूरी तरह साफ मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तंत्र-मंत्र या अघोरी क्रियाओं के लिए अस्थियां चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, ग्राम पथरिया जाट निवासी 86 वर्षीय जगन सूर्यवंशी का 28 जुलाई को निधन हो गया था। परिजनों ने सनातन परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया।

अगले दिन सुबह परिवार के सदस्य परंपरा के अनुसार अस्थि-संग्रह (फूल चुनने) के लिए श्मशान घाट पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि चिता स्थल से न केवल अस्थियां गायब थीं, बल्कि पूरी राख भी साफ कर दी गई थी। यह देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।

पढ़ें: राजधानी में दाखिल होने से पहले सीएम हाउस की सुरक्षा सख्त, हर रास्ते पर पुलिस की नजर

विज्ञापन


परिजनों ने जताई तंत्र-मंत्र की आशंका
मृतक के पुत्र मोहन सूर्यवंशी ने बताया, "पिताजी का अंतिम संस्कार करने के बाद हम अगले दिन नियमानुसार अस्थियां लेने पहुंचे थे, लेकिन वहां कुछ भी नहीं मिला। किसी ने पूरी चिता साफ कर दी है। हमें आशंका है कि किसी असामाजिक तत्व ने तंत्र-मंत्र या अघोरी क्रियाओं के लिए अस्थियां और राख चोरी की है।"
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस श्मशान घाट के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय वहां किसकी आवाजाही हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें