फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत; खेल परिसर के पास हुआ हादसा

Thu, 26 Mar 2026 01:22 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहर के खेल परिसर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को बुरी तरह कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


रात 12 बजे पीलीकोठी घाटी की ओर से आ रहा था ट्रक
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 12 बजे खेल परिसर के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पीलीकोठी घाटी की ओर से एक ट्रक बेहद तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान खेल परिसर के पास उसने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

एक युवक पहिए के नीचे आया, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में एक युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक ट्रक के नीचे फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने तुरंत ट्रक को रुकवाया और ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: पिता-पुत्र ने पड़ोसियों पर चढ़ा दी कार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मौत; कई लोग घायल

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी ललित कश्यप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद एक बार फिर शहर के बीचों-बीच से गुजरने वाले भारी वाहनों और उनकी बेकाबू रफ्तार पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय बेरोकटोक गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक लगातार हादसों का सबब बन रहे हैं।

 

दुर्घटनास्थल पर मौजूद पुलिस बल

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें