फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: रहली-गौरझामर सड़क मार्ग पर लुटेरों का खौफ, छह लोगों को लूट चुके बदमाश

Tue, 25 Feb 2025 02:52 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के रहली-गौरझामर रोड पर 7-8 बदमाशों का गिरोह राहगीरों को लूट रहा है। अब तक 6 वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें बाइक, पैसे और मोबाइल लूटे गए। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना से इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल है। 
विज्ञापन
लुटेरों का खौफ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के रहली-गौरझामर रोड पर लूट की घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। एक अज्ञात गिरोह रात के अंधेरे में राहगीरों को निशाना बना रहा है। अब तक 6 लोगों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। यह गिरोह 7-8 बदमाशों का समूह है, जो दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वारदात को अंजाम देता है। छह लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर राहगीरों को घेरते हैं, आगे-पीछे बाइक लगाकर उन्हें रोकते हैं, और न रुकने पर डंडों से हमला करते हैं।

विज्ञापन


वारदातों का तरीका और डर का माहौल
गिरोह के हमलों के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोग रात में इस सड़क से गुजरने से बचने लगे हैं, और गांवों में लोग रात 8 बजे के बाद घरों में कैद हो जाते हैं। पीड़ितों के अनुसार, बदमाश लाल रंग की अपाचे, काली साइन बाइक और बिना नंबर प्लेट की बोलेरो का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पीड़ितों की आपबीती
डेलन सिंह पटेल ने बताया कि 12 फरवरी को सुरखी से लौटते समय खैराना तिराहे पर उन्हें सात बदमाशों ने घेर लिया। हेलमेट उतारते ही सिर पर डंडों से हमला किया, जिससे वे बेहोश हो गए। उनकी बाइक और हेलमेट लूट लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इसी तरह सरमन लोधी ने बताया कि शादी से लौटते समय उन्हें घेरकर लाठियों और चाकू की धमकी दी गई। बदमाशों ने उनसे पैसे और मोबाइल लूट लिया। एक और पीड़ित अनूप कुमार नेमा बताते हैं कि खैराना से रहली लौटते समय छह बदमाशों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे गाड़ी की रफ्तार बढ़ाकर बच निकले। मुन्नालाल अहिरवार बोले कि डोमा जैतपुर से लौटते समय उन्हें ओवरटेक करके रोका गया और लाठियों से हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि, वे भागने में सफल रहे, लेकिन गाड़ी का साइड ग्लास टूट गया।
विज्ञापन


रहली थाने के टीआई अनिल तिवारी ने बताया कि गौरझामर और रहली दोनों थानों की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुराने अपराधियों को चिह्नित किया जा रहा है और नए लड़कों के शामिल होने का संदेह है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


लुटेरों का खौफ

 

लुटेरों का खौफ

 

लुटेरों का खौफ

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें