फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: शराबियों ने तोड़ी खेड़ापति माता की प्रतिमा, गांव में तनाव का माहौल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 22 Dec 2024 11:34 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के चोराडोंगरी गांव में शराब के नशे में तीन लोगों ने खेड़ापति मंदिर में तोड़फोड़ कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आदेश गौंड, संदीप गौंड, और अरविंद गौंड के खिलाफ धारा 298 और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मंदिर के पास इकट्ठा हुए ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्रअंतर्गत ग्राम चोराडोंगरी में शराब के नशे में तीन लोगों ने खेड़ापति मंदिर में तोड़फोड़ कर प्रतिमा तोड़ दी। साथ ही दूसरी प्रतिमा फेंक दी। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस घटना की शिकायत ग्रामीणों ने महाराजपुर पुलिस थाने में की है। जिस पर पुलिस ने चोराडोंगरी गांव के ही तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


चोराडोंगरी गांव के रहने वाले भागवत गौंड ने बताया कि शुक्रवार रात 9 बजे वह अपने घर पर थे। इस दौरान उन्हें खटपट की आवाज आई। उन्होंने जाकर देखा तो गांव के आदेश गौंड, संदीप गौंड और अरविंद गौंड शराब के नशे में मंदिर में खेड़ापति माता की मूर्ति तोड़ रहे थे। रात में डर के कारण कुछ नहीं कहा। शनिवार सुबह गांव के गोपाल यादव, शिवराज यादव, राजेंद्र घोषी और सरपंच प्रतिनिधि थान सिंह लोधी को बताया कि तीनों ने खेड़ापति की मूर्ति तोड़ी है। जिससे सभी की भावनाएं आहत हुईं हैं। शनिवार सुबह सभी ग्रामवासी थाना पहुंचे। जहां तीन लोगों पर मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि थान सिंह ने बताया कि चोराडोंगरी में पांच गांव आते हैं, जहां अवैध रूप से शराब बिक रही है। जो लोग शराब नहीं पीते उनका गांव से निकलना मुश्किल हो जाता है। शराबियों का आतंक अधिक रहता है। भागवत यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट महाराजपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई है। जिसमें बीएनएसकी धारा 298,324 (4) के तहत मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें