फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर मेें सोमवार को निकलेगी बाबा रणजीत की प्रभातफेरी, सजा फूल बंगला

Sun, 22 Dec 2024 11:09 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोमवार को प्रभातफेरी सुबह पांच बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी। पांच सौ से ज्यादा भक्त मंडल के सदस्य व्यवस्था संभालेेंगे। अलग-अलग झांकियां, भजन मंडल के अलावा बाबा स्वर्ण रथ में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
बाबा रणजीत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में सोमवार को बाबा रणजीत की प्रभातफेरी निकलेगी। इसकी तैयारी रविवार रात से ही शुरू हो जाएगी। बाबा की प्रभातफेरी में लाखों लोग जुटते है और रहवासी प्रभातफेरी में शामिल लोगों के लिए अलग-अलग व्यंजनों के स्टाॅल भी लगाएंगे। उधर मंदिर मेें रणजीत अष्ठमी महोत्सव शुरू हो गया हैै। मंदिर परिसर को फूल बंगले से सजाया गया है।

 

सोमवार को प्रभातफेरी सुबह पांच बजे मंदिर परिसर से शुरू होगी। पांच सौ से ज्यादा भक्त मंडल के सदस्य व्यवस्था संभालेेंगे। अलग-अलग झांकियां, भजन मंडल के अलावा बाबा स्वर्ण रथ में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे।

विज्ञापन


रथ के आगे भक्त मार्ग की सफाई करेंगे। प्रभातफेरी चार किलोमीटर मार्ग पर निकलेगी और उषा नगर, महूनाका, अन्नपूर्णा मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग होते हुए फिर मंदिर तक पहुंचेगी। प्रभातफेरी के लिए पूरे मार्ग पर 100 से ज्यादा मंच लगेंगे। प्रभातफेरी में दो बैंड,नासिक के ढोल, रामदरबार की झांकी और एक हजार से ज्यादा पुरुष ध्वज पताका लेकर चलेंगे।


सुुरक्षा के लिए वाॅच टावर, सीसीटीवी कैमरे


पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी। अलग-अलग वाॅच टाॅवर बनाए जाएंगेे। इसके अलावा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। प्रभातफेरी मेें तीन लाख से ज्यादा लोग जुटते है। पिछले साल प्रभातफेरी के दौरान एक युवक की हत्या भी हो गई थी। इस कारण पुलिस भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगी।

विज्ञापन


जिन मंचों पर खान-पान के स्टाॅल लगेंगे। वहां गैस भट्टी का उपयोग नहीं कर सकेंगे। दूसरी जगह बने व्यंजनों को स्टाॅल पर रखने की अनुमति दी गई है। प्रभातफेेरी केे लिए पूरे मार्ग को स्वागत गेट, भगवा पताका से सजाया गया हैै। जब बाबा रणजीत मंदिर से निकलेंगे। तब आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें