फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: रंगपंचमी पर दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा, SDRF की टीम ने निकाला युवक का शव

Sun, 31 Mar 2024 10:06 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: जिले में रंगपंचमी पर एक हादसा सामने आया है। यहां आबचंद की गुफाओं के पास सागर शहर से अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
पिकनिक मनाने गया युवक नदी में डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सनोधा थाना क्षेत्र के पिकनिक स्थल आबचंद की गुफाओं के पास सागर शहर से अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सागर के सानोधा थाना क्षेत्र में स्थित आबचंद की गुफा के पास से निकली गधेरी नदी में एक युवक डूब गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मर्ग किया कायम
युवक अपने दोस्तों के साथ रंगपंचमी के मौके पर शनिवार पिकनिक मनाने गया था। घटना की सूचना पर सानोधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने युवक के शव को नदी से निकाला, मृत हुए युवक की पहचान रहीस खान पिता का नाम लतीफ खान महर्षि दयानंद वार्ड सागर के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें