फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: बतेसा गली के एक मकान में लगी आग, घबराहट में छत से गिरे तीन लोग, किशोरी की मौत, दो लोग घायल

Sun, 07 Jan 2024 07:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

आग लगने से दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के सदस्य घबरा गए। इसी दौरान 15 वर्षीय बेटी और मां सहित तीन लोग छत घबराहट से नीचे गिर गए। घटना में गंभीर चोटें आने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
आग से जला मकान और दुकान। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर-सागर के रामपुरा वार्ड की बतेसा वाली गली स्थित एक मकान में देर रात अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैली की दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के सदस्य घबरा गए, इसी घबराहट में मां-बेटी सहित तीन लोग छत से नीचे गिर गए। इलाज के दौरान 15 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, वहीं मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


आग लगने का कारण अज्ञात, पुलिस जुटी जांच में
सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड की बतेसा वाली गली में स्थित एक मकान में आग लग गई। आग लगने से दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के सदस्य घबरा गए। इसी दौरान 15 वर्षीय बेटी और मां सहित तीन लोग छत घबराहट से नीचे गिर गए। घटना में गंभीर चोटें आने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर फाइटर मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाया गया। आग से मकान में रखा  सामान जलकर राख हो गया। 

जानकारी के अनुसार रामपुरा वार्ड निवासी अशोक जैन के मकान में देर रात आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस और फाइटर फाइटर और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान से एंजेल की छत पर से गिरने से मौत हो गई। घटना में अमृता जैन और विदान जैन घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें