सागर में बीना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस के मुसाफिर खाने के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला और पुरुष ने ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि महिला और पुरुष ने प्रधान आरक्षक को जमकर जूता चप्पलों से जमीन पर खींचकर पीटा। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार, बीना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस के मुसाफिर खाने के यहां जीआरपी प्रधान आरक्षक रवींद्र ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक महिला और पुरुष से किसी बात को लेकर प्रधान आरक्षक की कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि महिला और पुरुष प्रधान आरक्षक को जमकर पीट दिए। विवाद देख स्टेशन पर मौजूद मुसाफिरों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है।
इस पूरे मामले में बीना जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने बताया कि प्रधान आरक्षक रवींद्र बीना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान किसी बात को लेकर एक महिला और पुरुष से कहासुनी हुई है, जिसमें प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट की गई है। मामले की जांच की जा रही है। प्रधान आरक्षक पर भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।