फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर में खौफनाक अंत: शराब पार्टी पर बुलाया, फिर अपने पति से कटवा दिया; आखिरी निवाला भी खा नहीं पाया प्रेमी

Mon, 13 Apr 2026 06:02 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

प्रेमिका ने पहले प्रेमी को शराब पिलाई, फिर जब वो नशे में आ गया तो अपने पति से उसपर हमला करवा दिया। प्रेमी को को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढे़ं खौफनाक कहानी

विज्ञापन
इश्क में खौफनाक अंजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर-कानपुर हाईवे पर मिली एक अज्ञात लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्या किसी रंजिश का नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग के चलते रची गई एक सुनियोजित साजिश का परिणाम थी। वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया कि जब पुलिस ने शव को बोरे से बाहर निकाला, तो मृतक के मुंह में रोटी का निवाला फंसा हुआ था।

चेतावनी के बाद भी नहीं माना, तो रची साजिश
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के मुताबिक, मृतक की पहचान नरेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि नरेंद्र के अपने ही गांव की लीला अहिरवार के साथ प्रेम प्रसंग था। लीला के पति हरिशंकर को जब इसकी भनक लगी, तो उसने कई बार नरेंद्र को दूर रहने की चेतावनी दी। जब नरेंद्र नहीं माना, तो हरिशंकर ने अपने वर्षों के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

शराब, शबाब और फिर मौत का दांव
योजना के मुताबिक, पत्नी लीला ने ही नरेंद्र को प्रेम जाल में फंसाकर अपने मायके बुलाया। वहां उसे पहले जी भरकर शराब पिलाई गई। जब नरेंद्र नशे की हालत में खाना खाने बैठा, तभी पीछे से घात लगाए बैठे हरिशंकर ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमला इतना अचानक था कि नरेंद्र को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  कैदी की सुरक्षा में तैनात जवान नशे में धुत, अस्पताल में की अशोभनीय हरकत

हाईवे पर फेंका शव, एक सुराग ने खोला राज
हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को एक बोरे में भरा और पिकअप वाहन से कर्रापुर के पास हाईवे किनारे फेंक कर फरार हो गए। सुबह जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला, तो दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया। मृतक के मुंह में रोटी और हाथ में ककड़ी का टुकड़ा था, जिससे यह साफ हो गया कि हत्या खाना खाते समय की गई है। इसी सुराग ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी।

आरोपी फरार, तलाश जारी
पुलिस ने एफएसएल (FSL) टीम की मदद से मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी हरिशंकर और उसके साथियों की पहचान हो चुकी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें