फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में IPL सट्टे का बड़ा भंडाफोड़: मंडला में तीन गिरफ्तार, RCB-मुंबई मैच पर लगाया था पैसा; ऐसे हुआ खुलासा

Mon, 13 Apr 2026 05:33 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

सार

मंडला के कटरा क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल सट्टे का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डायरी और नकदी जब्त की गई है।

विज्ञापन
पुलिस टीम ने जब्त किए सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडला जिले के कटरा क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल मैच पर चल रहे अवैध सट्टे का बड़ा खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अजय चौरसिया के मकान में दबिश देकर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी आरसीबी और मुंबई के बीच चल रहे मैच पर हार-जीत का सट्टा लिख रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में जबलपुर निवासी जमुना प्रसाद पटेल, शुभम कोरी और आकाश राजभर शामिल हैं। मुख्य आरोपी जमुना प्रसाद ने पूछताछ में बताया कि उसने मकान किराए पर लेकर सट्टा संचालन शुरू किया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से लैपटॉप, मोबाइल, वाई-फाई राउटर, कैलकुलेटर, रिकॉर्डर, बैटरी-इन्वर्टर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। साथ ही 3 डायरी और 7 दस्तावेज भी बरामद हुए, जिनमें करीब 40 लाख रुपए के सट्टे का हिसाब दर्ज है। मौके से 5,380 रुपए नकद भी जब्त किए गए।

विज्ञापन


पढे़ं:  रायसेन कृषि मेले में सियासी घेराबंदी, जीतू पटवारी को रास्ते में रोका, रायसेन तक नहीं पहुंच पाए पटवारी
विज्ञापन


इसके अलावा एक बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी और एक होंडा बाइक भी बरामद की गई हैं। कुल जब्त संपत्ति की कीमत करीब 2 लाख 66 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी सट्टा लेकर इसे जबलपुर निवासी मनीष जिमनानी तक पहुंचाते थे। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। यदि किराएदारों की सूचना पुलिस को नहीं दी गई होगी, तो मकान मालिक पर भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें