सागर-बीना मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खुरई की ओर से आ रही एक मालगाड़ी का इंजन अचानक फेल हो जाने के कारण रेलवे गेट नंबर 11 करीब दो घंटे तक बंद रहा। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
शाम 5:30 बजे थमे पहिए
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे कटनी बीना रेलखंड पर जब मालगाड़ी जरूवाखेड़ा रेलवे गेट से गुजर रही थी, तभी तकनीकी खराबी के कारण उसका इंजन फेल हो गया ओर मालगाड़ी बीच फाटक पर ही खड़ी हो गई, जिससे गेट बंद हो गया। व्यस्त मार्ग होने के कारण देखते ही देखते दोनों तरफ ट्रकों, बसों और निजी वाहनों का जमावड़ा लग गया।
ये भी पढ़ें-
मुस्लिम समाज धार भोजशाला के सर्वे को हाईकोर्ट में देगा चुनौती, याचिका लगाने की तैयारी
दूसरा इंजन आने के बाद बहाल हुआ यातायात
इस दौरान जाम में फंसे यात्री काफी परेशान नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया और खुरई से दूसरा डीजल इंजन मंगवाया गया। इस इंजन को मालगाड़ी के पिछले हिस्से में जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया गया।
इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए गेटमैन उधम रैकवार ने बताया कि शाम 5:30 बजे मालगाड़ी का इंजन फेल हुआ था, जिससे अप साइड की लाइन पूरी तरह प्रभावित रही। तकनीकी सुधार और वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था के बाद रात लगभग 7:45 बजे गेट खोला जा सका, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ ओर लोगों ने राहत की सांस ली।
सड़क पर लगी वाहनों की कतार
सड़क पर लगी वाहनों की कतार