MP: खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्थोन रोड ग्राम खिमलासा में आरोपी के खेत में गाय का बछड़ा घुस गया। जिससे नाराज आरोपी ने कुल्हाड़ी से बेरहमी से मार मार कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद बछड़े के शव को खेत से दूर फेंक दिया। आरोपी जब इस बछड़े को पीट रहा था तब उसके बगल में रहने वाले एक शख्स ने घटना का वीडियो बना लिया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मिली जानकारी अनुसार खिमलसा निवासी आरोपी डल्लू उर्फ मोहर सिंह के खेत में गाय का बछड़ा घुस गया था, जिससे नाराज होकर आरोपी ने गाय की बछड़े की कुल्हाड़ी से मार-मार कर बेरहमी से हत्या कर दी और खेत से कुछ दूर फेंक दिया। वहीं बछड़े को मारते हुए पास में ही मौजूद एक युवक ने घटना मोबाइल में कैद कर ली। जिसमें बछड़े को बेरहमी कुल्हाड़ी से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर खिमलासा थाना प्रभारी संदीप तोमर एएसआई आसिफ अली, आरक्षक गौरव मीना अन्य पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं मामले की खबर लगते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने मृतक बछड़े का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।