फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शंका के चलते पत्नी की हत्या करके यहां छुपा था आरोपी, 24 घंटे के अंदर हुआ गिरफ्तार; खून से सना औजार बरामद

Sun, 26 Apr 2026 12:03 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम बोमा खजूरा में चरित्र शंका के चलते एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर जंगल से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पत्नी का हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के रहली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम बोमा खजूरा में एक सनकी पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घने जंगलों में छिप गया था, जिसे पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गर्दन पर ताबड़तोड़ वार करके की थी हत्या
सोते समय कुल्हाड़ी से किया वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 अप्रैल की दोपहर करीब 3:00 बजे की है। आरोपी मोहन गौड़ अपनी पत्नी देवकी के चरित्र पर शक करता था और अक्सर शराब के नशे में विवाद करता था। गुरुवार को जब देवकी सो रही थी, तभी मोहन ने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन पहुंचे, आरोपी मौके से फरार हो चुका था। जंगलों में चला 'ऑपरेशन विजयपुरा' हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।

आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने विशेष टीम गठित की। आरोपी स्थानीय जंगलों का फायदा उठाकर बार-बार लोकेशन बदल रहा था और पुलिस को छका रहा था। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 'ऑपरेशन विजयपुरा' शुरू किया। पुलिस टीम ने बिना सोए पूरी रात जंगलों में सर्चिंग की और अंततः घेराबंदी कर आरोपी मोहन गौड़ (31 वर्ष) को ग्राम विजयपुरा के पास से धर दबोचा। आरोपी ने कबूला जुर्म पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: तेज गर्मी से बेहाल एमपी, 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, महीने के अंत में बारिश के संकेत
विज्ञापन


खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। इस मामले में रहली टी आई सुनील शर्मा ने बताया कि आरोपी शातिर था और घने जंगलों में छिपकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन टीम की तत्परता और सटीक घेराबंदी से उसे 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधियों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें