फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नदी के तेज बहाव में बहा युवक, छह घंटे से तलाश में जुटी SDRF टीम

Sat, 15 Jul 2023 04:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं, शनिवार को नदी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। करीब छह घंटे से एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पानी में बहा युवक और तलाश रही टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में लगातार हो रही बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं, भारी बारिश के चलते नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं। शाहगढ़ की लांच नदी में अचानक बहाव आने की वजह से पुलिया पार कर रहा युवक उसमें बह गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी, ग्रामीणों की मदद से पहले तलाशने की कोशिश की गई। जब सफलता नहीं मिली तो एसडीआरएफ की टीम सागर से शाहगढ़ पहुंची। पिछले छह घंटे से युवक की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शाहगढ़ का रहने वाला अमित बाबूलाल जैन अपने घर से दूध लेने के लिए नदी की दूसरी तरफ बनी डेरी पर गया था। डेयरी से दूध लेकर लौटते समय जब वह बीच पुलिया पर पहुंचा, तभी पानी का तेज बहाव आ गया। पैर फिसलने की वजह से वह नदी में बह गया। अमित जैन की तलाश के लिए प्रशासन जुटा हुआ है। कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि युवक की तलाश में हर संभव कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें