फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: चार हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, सीमांकन करने के एवज में आवेदक से ले रहा था पैसे

Thu, 08 Jun 2023 12:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर लोकायुक्त टीम ने पटवारी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने आवेदक से जमीन का सीमांकन करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने जमीन के सीमांकन करने के एवज में आवेदक से चार हजार रुपये की मांग की थी। मामले में लोकायुक्त की टीम पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आवेदक सुधीर पांडेय निवासी शांति विहार कालोनी रजाखेड़ी मकरोनिया ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत की थी। आवेदक ने शिकायत में बताया था कि पटवारी आरोपी अवध कुमार श्रीवास्तव जो कि हल्का न. 89 जमीन का सीमांकन करने के एवज में चार हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई के लिए आवेदक सुधीर को तैयार किया और रिश्वत के रुपये लेकर भेजा। पटवारी अवध ने उसे पामाखेड़ी तिराहे पर बुलाया,  जहां सुधीर पहुंचा और रिश्वत के चार हजार रुपये पटवारी को दिए। रुपये देने के बाद इशारा मिलते ही लोकायुक्त की टीम ने मौके पर दबिश दी और पटवारी अवध को रिश्वत के चार हजार रुपये के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें